Today is Toothbrush Day: आज दुनिया को मिली थी ‘टूथब्रश’ की सौगात, 524 साल पहले इस देश से हुई शुरुआत
Today is Toothbrush Day
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
(दांतों का साथी)--शंभू नाथ गौतमआज 26 जून, दिन संडे है। छह दिनों से जारी महाराष्ट्र संकट पर मुंबई से लेकर राजधानी दिल्ली तक सियासी माहौल गरमाया हुआ है। देश में राजनीति का उतार-चढ़ाव चलता रहता है। आज महाराष्ट्र, कल कोई दूसरा तो प्रदेश होगा जिसमें ऐसे हालात दिखाई देंगे। खैर ! यह सियासत है क्या कीजिएगा। आइए आज रविवार को आपके और हमारे नित्य जीवन से जुड़ी सेहत से संबंधित बातें कर ली जाए। देश में सवेरे उठकर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के करोड़ों लोग हर दिन दांतों को साफ करने के लिए 'टूथब्रश' का इस्तेमाल करते हैं। आज पूरी दुनिया में दांतों को साफ करने के लिए सबसे अच्छा टूथब्रश का तरीका ही कारगर माना जाता है। आज ही पहली बार 524 साल पहले चीन में टूथब्रश की शुरुआत हुई थी। बता दें कि 26 जून 1498 में चीनी शासक होंगझी ने टूथब्रश का पेटेंट कराया था। ...