Uttarakhand: Portals of Gangotri and Yamunotri shrine open for devotees
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए, सीएम धामी ने पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर की
Uttarakhand: Portals of Gangotri and Yamunotri shrine open for devotees
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज अक्षय तृतीया पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ घड़ी में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत भी हो गई है। पहले गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 बजे खोले गए। उद्घाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। पहली पूजा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर की । वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12:15 बजे खोल दिए गए। इससे पहले तमाम तैयारियों के बीच मां गंगा के शीतकालीन प्रवास भैरो घाटी स्थित मुखबा गांव से मंगलवार सुबह 8.20 बजे मां गंगा की...