चमोली में है स्थित विश्व धरोहर “फूलों की घाटी” कल से सैलानियों के लिए खुलेगी, पर्यटन विभाग ने पूरी की सभी तैयारियां
Valley of Flowers Trek in Uttarakhand, Starting June 1st, 2023
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड के चमोली में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी सैलानियों के लिए गुरुवार 1 जून से खोल दी जाएगी।पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटकों की सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा।
Valley of Flowers Trek Route (PC: UK Tourism)
कल हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को घांघरिया स्थित वन विभाग की चौकी से फूलों की घाटी के लिए रवाना किया जाएगा। इस साल फूलों की घाटी में भारी बर्फबारी के चलते कई जगह बड़े-बड़े हिमखंड राह में रोड़ा बने हुए थे, जिनको काटकर पैदल मार्ग बनाया गया है। पैदल मार्ग पर बने कई पैदल पुल भी टूटे हुए थे। समुद्रतल से 3962 मीटर ऊंचाई पर यह घाटी 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है।
Valley of Flowers Trek in Uttarakhand, Starting June 1st, 2023
फूलों की घाटी नंदा देवी...