शुरू हुई अटकलें: देवभूमि में सीएम को लेकर पुराने या नए चेहरों पर हाईकमान की मुहर का इंतजार
Uttarakhand Election 2022: Uncertainty over next CM after Dhami’s loss in Uttarakhand
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड की सियासत का यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि मुख्यमंत्री के पद को लेकर भाजपा के साथ कांग्रेस भी पिछले 20 सालों से दुविधा में रही। इस बार भी वही हुआ जो पिछले चुनाव में होता आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही चुनाव हार गए। हालांकि भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक पार्टी की सरकार दूसरी बार बन रही है। उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब सभी की जुबान पर एक ही नाम है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से हारने के बाद भाजपा हाईकमान के लिए एक बार फिर से सिरदर्दी बढ़ा दी है। शुक्रवार दोपहर पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। उ...