रूस के खिलाफ अमेरिका ने किए बड़ा ऐलान, कहा रूस को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत
Dictators must pay a price: Joe Biden
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
रूस और यूक्रेन देशों में चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया।इस दौरान जो बाइडेन ने अपने संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाया है। जो बाइडेन ने कहा कि पुतिन की गलती रूस के अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज अमेरिकी संसद में बड़ा एलान करते हुए कहा कि, अमेरिका ने रूस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब कोई भी रूसी विमान अमेरिका में नहीं घुस सकेगा। बता दें कि नाटो के कई देश पहले ही रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर चुके हैं।
जो बाइडेन के संबोधन की महत्वपूर्ण बातें:1.अमेरिका ने रूस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का निर्णय लिया है।2: अमेरिका यूक्रेन के साथ मजबूती के...