यूपी के भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत 64 लोग झुलसे
UP 2 dead and Over 64 people suffer burn injuries as Durga puja pandal catches fire in Bhadohi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार दुर्गा पूजा सप्तमी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहाँ एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक बच्चे और महिला की मौत हो गई। इस घटना के द्वारा लगभग 64 अन्य लोग झुलस गए जिनमें से गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया है। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया।
दरअसल में रविवार रात सप्तमी पूजा के दौरान औराई स्थित नारथुआ गांव के इस पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरा पंडाल आ गया। आग पर काबू पाने के लिए मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गई थी। डीएम गौ...