Fresh snowfall in Himachal elates tourists
नए साल से पहले पहाड़ों पर बिछी सफेद बर्फ की चादर, पर्यटकों के बीच दिखी खुशी
Fresh snowfall in Himachal elates tourists
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नए साल के आगमन होने पर अब चंद दिन ही बचे हैं। 2022 का जश्न मनाने के लिए लाखों सैलानियों ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में डेरा जमा लिया है। नए साल शुरू होने से पहले पर्यटकों को पहाड़ों में आज हुई बर्फबारी ने सौगात दी है। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम का मिजाज बदलते ही बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।
Fresh snowfall in Himachal Pradesh elates tourists
अचानक मौसम का मिजाज बदलने से ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के बाद अब मसूरी में भी बर्फ गिरनी शुरू हो गई। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी चल रही है। आज सवेरे औली और बदरीनाथ में बर्फ गिरी। कल भी प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में हिमपात हुआ। अधिकतर इलाकों म...