Sri Lanka Crisis: आर्थिक के साथ अब राजनीतिक संकट भी, जनता सड़कों पर तलाश रही लंका का भविष्य
Sri Lanka Crisis
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
शनिवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के कब्जे की तस्वीरें पूरे दुनिया भर में खूब वायरल हुई। करीब 4 महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पब्लिक का गुस्सा और विद्रोह इतना भड़क गया कि सरकार को ही भागने पर विवश कर दिया। लंका की जनता ने भले ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को भागने पर मजबूर कर दिया हो लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। जनता सड़कों पर है। श्रीलंका में अब आर्थिक संकट के साथ राजनीतिक संकट भी बढ़ गया है। राष्ट्रपति आवास पर कब्जा करने के बाद शनिवार देर रात प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर को भी घेर लिया, जिसके बाद विक्रमसिंघे ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। राष्ट्रपति के भागने के बाद भले ही श्रीलंका के अधिकांश लोग खुशियां मना रहे हैं लेकिन आर्थिक हालात और खराब हो गए ...