Remebring Lata Mangeshkar, ‘nightingale of Bollywood’: The day bollywood music died
अलविदा स्वर कोकिला, देशवासियों की आंखें नम, रहे न रहे हम महका करेंगे
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज पूरे देश की आंखें नम हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे महान गायिका, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी नहीं रहीं। सुरीली आवाज खामोश हो गई। बॉलीवुड के साथ संगीत और कला जगत स्तब्ध है। हर कोई लता जी की भारतीय सिनेमा को दिए गए अपने अभूतपूर्व योगदान को याद करके आंसू बहा रहा है। देश में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां लता जी की आवाज न गूंजी हो। महान गायिका लता जी के निधन का जब देश के लोगों ने समाचार सुना सभी की आंखों में आंसू भर आए। बॉलीवुड, जगत संगीत, राजनीति और खेल जगत सभी क्षेत्रों में लता जी को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। लता जी ने फिल्म इंडस्ट्रीज में सभी पीढ़ियों के गाने गाए। लता जी के निधन का समाचार सुनाते समय तमाम चैनलों के एंकरों की भी आंखें नम हो गई। आपको बताते हुए हमें दुख हो रहा है। स...