धार्मिक परंपराओं के साथ ज्ञान और बुद्धि का भी प्रतीक है बसंत पंचमी का पर्व, जानें कैसे करें मां सरस्वती की पूजा अर्चना, क्या है शुभ मुहूर्त
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज पूरे देश में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें कई प्राचीन धार्मिक परंपराएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती माता की आराधना की जाती है। बसंत पंचमी का संबंध ज्ञान और शिक्षा से है। हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना गया है। बसंत पंचमी का दिन मांगलिक दृष्टि से भी शुभ मुहूर्त माना जाता है। नदियों में श्रद्धालु स्नान कर दान-पुण्य भी करते हैं। इसके साथ यह पर्व बसंत उत्सव का भी प्रतीक है। यानी खेतों में चारों ओर सरसों के पीले लहलहाते फूलों से वातावरण मन को आनंदित करते हैं। बता दें कि बसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष के 5वें दिन यानी पंचमी तिथि को मनाई जाती है। शनिवार सुबह से ही प्रयागराज संगम, हरिद्वार और बनारस समेत कई नदियों में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पू...