Solar Eclipse 21 June 2020: Know more about Surya Grahan – 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा जो कि काफी अद्भुत माना जा रहा है।इसे रिंग्स ऑफ फायर ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है।
21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा जो कि काफी अद्भुत माना जा रहा है।इसे रिंग्स ऑफ फायर ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण काल रविवार को ग्रीष्म संक्रांति में लग रहा है ,जो उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन माना जाता है।इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का लगभग 99 प्रतिशत भाग ढक जाएगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूर्य कंगन की तरह कदिखाई देगा जिस से सूर्य का सबसे सबसे बाहरी हिस्सा हम देख सकेंगे।
क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण….सूर्य ग्रहण तीन तरह के होते हैं पूर्ण, वलयाकार और आंशिक सूर्य ग्रहण। जब चंद्रमा पूरी तरह से सूरज को ढ़क लेता है तब पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। इस स्थिति में ग्रहण को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है।आंशिक सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढंक पाता तो इसे खंडग्रास या आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है।वलयाकार सूर्य ग्रहण जब चंद्रमा स...