Bhojpuri Star Actress Rani Chatterjee joins Congress
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस में हुई शामिल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिलाई सदस्यता
Bhojpuri Star Actress Rani Chatterjee joins Congress
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रानी चटर्जी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। एक्ट्रेस रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन 'लड़की हूं लड़ सकती है' का प्रमोशन भी किया है। फोटो के साथ रानी ने कैप्शन लिखा, एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है, प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्...