Ram Navami 2022: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ चैत्र नवरात्रि का होता है समापन
Ram Navami 2022
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है। नौ दिन माता रानी के नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा होती है। इस दौरान भक्त व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि के आखिरी दिन भक्त मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। मां भक्तों को आशीर्वाद देकर विदा लेती हैं। इसी के साथ आज ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाया जाता है। रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्म के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है । आज पूरे देश में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि दशरथ की ज्येष्ठ पत्नी कौशल्या की कोख से भगवान विष्णु ने अपना सातवां अवतार लिया था। यही कारण है कि रामनवमी श्रीराम के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाई जाती है। प्रभु श्रीराम का जन्म ...