Punjab: Punjab health minister Vijay Singla arrested after CM Bhagwant Mann sacks him for corruption
भ्रष्टाचार में लिप्त पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर को सीएम भगवंत मान ने गिरफ्तार कराया
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कुछ महीनों पहले पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचते हुए सत्ता में शानदार वापसी की। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य की सत्ता की कमान भगवंत मान को सौंप दी। भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री अपने करीबी डॉ विजय सिंगला को बनाया। अचानक सिंगला मंत्री पद पाकर भ्रष्टाचार के कार्यों में लिप्त हो गए। यही गलती उनके लिए अब पूरा राजनीतिक करियर तबाह कर गया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1 प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंन...