कांग्रेस ने उत्तराखंड में 'उत्तराखंडी स्वाभिमान' का नाम देकर जारी किया अपना मेनिफेस्टो
Uttarakhand Election 2022:Priyanka Gandhi Vadra launches Congress manifesto for Uttarakhand
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी कांग्रेस ने आज अपना मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी कर दिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राजधानी देहरादून से वर्चुअल रैली की। इस दौरान प्रियंका ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी ने पांच साल में हर वादे को तोड़ा है, बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं किया। प्रियंका ने यह भी कहा कि बीजेपी के राज में किसान, नौजवान और दलित सभी परेशान हैं। प्रियंका गांधी ने आगे कांग्रेस के नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का जिक्र करते हुए महिलाओं के मुद्दे उठाए। वह बोली कि महिलाएं ही महंगाई, समाज का बोझ उठाती हैं। कोर...