गुजरात चुनाव: 27 साल की सत्ता को बचाने की पीएम मोदी की बड़ी चुनौती, राज्य से भाजपा को हटाने के लिए कांग्रेस-आप ने भी झोंकी ताकत
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। पहले चरण के मतदान के लिए आठ दिन रह गए हैं। गुजरात चुनाव सबसे ज्यादा चुनौती भाजपा के लिए है। 27 साल से लगातार शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी इस बार अपना सिंहासन बचाने के लिए पूरा एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली, पंजाब के बाद गुजरात में सत्ता पर काबिज होने के लिए ताबड़तोड़ चुनावी रैली और प्रचार करने में जुटे हुए हैं। गुजरात चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद...