End of an Era: Kathak maestro Pandit Birju Maharaj passes away at 83
अलविदा कथक सम्राट, नहीं रहे पंडित बिरजू महाराज, संगीत जगत में छाया शोक
विश्व प्रसिद्ध कथक कलाकार पंडित बिरजू महाराज नहीं रहे। हार्ट अटैक की वजह से उनका देर रात निधन हो गया है। इस बात की जानकारी पाकर पूरे देश में शोक छा गया। 83 साल के बिरजू महाराज ने दिल्ली में देर रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। ये कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी मशहूर कथक नर्तक थे। बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा इन्होंने सत्यजीत ...