2023 Republic Day parade: कर्तव्य पथ पर भारत ने थल से लेकर आसमान तक किया शौर्य-पराक्रम का प्रदर्शन, विभिन्न राज्यों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, देखें तस्वीरें
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश भर में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कर्तव्य पथ सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बना। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि थे। गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पूरी महिला टुकड़ी दिखीं। राफेल, सुखोई और जगुआर समेत तमाम विमानों की सुनाई दी गर्जना।
आज पूरा भारत गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राज्य की राजधानियों में गणतंत्र दिवस पर संस्कृति कार्यक्रमों के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर राजधानी नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मौसम खराब था और कोहरा छाया रहा। देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके...