वोटों की गिनती जारी: कुछ देर में नए राष्ट्रपति का एलान, महामहिम के स्वागत में भाजपा निकालेगी विजयी जुलूस
Presidential Elections 2022: Counting of votes is underway
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज भाजपा खुश है। भाजपा के खुश होने के दो कारण हैं। पहला एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। दूसरा, राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के बाद आज भाजपा विजय जुलूस निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। नेशनल हेराल्ड केस के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस के नेता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं भाजपा हाईकमान ने नए राष्ट्रपति के स्वागत करने की तैयारी कर ली है। आज देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। इसे लेकर भाजपा उत्साहित है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट...