Mahashivratri 2022 Shubh Yog: महाशिवरात्रि आज, जानें कैसे करें भोलेनाथ की पूजा
Mahashivratri 2022 Shubh Yog
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश भर में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शंकर की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन महादेव का व्रत रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन महादेव के लिंग स्वरूप का पूजन किया जाता है। यह भगवान शिव का प्रतीक है। शिव का अर्थ है- कल्याणकारी और लिंग का अर्थ है सृजन।
पौराणिक कथा:
Maha Shivaratri
भगवान शंकर के अनेकों नाम हैं, भक्त अपने महादेव को नीलकंठ, शिव, शंकर, महादेव, भोलेनाथ जैसे कई नामों से याद करते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शंकर ने ही धरती पर सबसे पहले जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया था, इसीलिए भगवान शिव को ...