West Bengal: Kolkata’s Durga Puja Gets UNESCO Heritage Tag
देश के लिए गर्व का दिन, यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया सांस्कृतिक विरासत का दर्जा
Kolkata's Durga Puja Gets UNESCO Heritage Tag
देश में धार्मिक आयोजन को लेकर आज गर्व का दिन रहा। पश्चिम बंगाल की विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन को यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई (यूनेस्को) ने बुधवार को बंगाल की दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने का एलान किया है। भारत की ओर से यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की मांग रखी थी। इसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे और और खुशी का पल करार दिया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का पल। दुर्गा पूजा हमारी सर्वोत्तम परंपराओं और लोकाचार को पेश...