भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रामलीला मैदान में विशाल पंचपरमेश्वर सम्मलेन के माध्यम से आगामी निगम चुनाव के लिए किया शंखनाद
एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में लिया हिस्सा
‘Kejriwal, time to go’ — JP Nadda slams AAP over corruption charges
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली में ऐसा लग रहा है कि अभ चुनावी पारा चढ़ना शुरु हो चुका है। भाजपा ने तो आगामी निगम चुनाव के लिए आज से ही बिगुल फूंक दिया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इसकी शुरुआत हुई जहां एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दिल्ली के 13802 बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक महीने से चल रही थी और आज रामलीला मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पूरी गर्जना के साथ आगामी निगम चुनाव के लिए ऐलान कर दिया।
जे पी नड्डा ने आज रामलीला मैदान से पंचपरमेश्वर सम्मेलन में शंखनाद करते हुए कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां इतनी बड़ी संख्या में जनसभा नहीं कर पाती हैं उतनी तो हमारे यहा...