पांच राज्यों में भीषण गर्मी और लू का जारी किया ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल और दिल्ली में मिलेगी राहत
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज से तीन-चार दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं राहत भी मिलेगी। मौसम विभाग ने 5 राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भीषण लू का प्रकोप रहेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में अगले 3-4 दिन गर्मी झुलसाएगी। गर्मी की वजह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सारे स्कूल-कॉलेज शनिवार तक बंद रखने का निर्देश दिया है। उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रह सकता है। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 18-19 अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं 18-19 अप्रैल के दौरान ओडिशा, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आंधी और भारी हवाओं के साथ हल्...