पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी
Former Union law minister Ashwini Kumar quits Congress after 46 years
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। गांधी परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वे मनमोहन सरकार में कानून मंत्री थे। वे 14 साल से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद थे। पार्टी का साथ छोड़ने के साथ ही पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को नसीहत भी दी है। अश्विनी ने कहा कि आज पार्टी के ईमानदार और लोकप्रिय नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, इस बारे में नेतृत्व को विचार करने की जरूरत है। हालांकि अभी उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वह अगली सियासी पारी किसके साथ खेलेंगे। यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे अश्विनी कुमार ने 1976 में कांग्रेस जॉइन की थी। वह पंजाब के गुरुदासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव थे। एक दशक बाद उन्ह...