राष्ट्रीय बालिका दिवस विशेष: समाज और माता-पिता की सोच में बदलाव आने से बेटियां हर क्षेत्र में कर रहीं हैं नाम रोशन
https://videopress.com/v/b7uIYuX3?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata
National Girl Chid Day 2022: Educate, Encourage and Empower
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
हमारे देश में सदियों से लड़कियों को लेकर पुरानी परंपरा में धीरे-धीरे अब बदलाव देखने को मिल रहा है। शहरों से लेकर गांव तक माता-पिता में लड़कियों की परवरिश और पढ़ाई लिखाई को लेकर जागरूकता का माहौल बना है। यही कारण है कि हाल के वर्षों में महिलाओं ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया है। इसमें सरकारों की भी बड़ी भूमिका रही है। इस लाइनों को लिखने का उद्देश्य है कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। पूरे देश में बालिका दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
National Girl Chid Day 2022
बता दें कि भारत में हर साल 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। रा...