Farmers Protest: All-women Kisan Sansad at Jantar Mantar today
आज जंतर मंतर पर किसान संसद का महिलाएं करेंगी संचालन, पंजाब और अन्य राज्यों से 200 महिलाएं होंगी शामिल
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 8 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए लगभग हजारों की संख्या में किसान डटे हुए हैं। किसानों के आंदोलन में लगातार महिलाएं भी बराबर की साझेदार रहे हैं वहीं पिछले कुछ दिनों से किसानों के जंतर-मंतर पर संसद सभा लगाने के बाद आज महिलाएं भी जंतर मंतर पर किसान संसद का संचालन करेंगी। महिलाएं इस दौरान मौजूदा भारतीय कृषि व्यवस्था और आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ कृषि कानूनों के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगी।
किसान संसद में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से महिला किसान मोर्चे पर पहुंच रहीं हैं। किसान संसद के तीन सत्र के दौरान महिलाएं कृषि कानून, खासकर मंडी एक्ट पर अपने विचार रखेंगी। इससे उन्हें सभी पहलुओं पर चर्चा होगी ताकि किसानों...