Govardhan Puja 2021: Date, Puja Vidhi, Muhurat Timings
गोवर्धन पूजा आज, जाने महत्त्व और पूजन विधि
Govardhan Puja 2021: Date, Puja Vidhi, Muhurat Timings
दीपावली तुरंत एक दिन बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत यानी गिरिराज जी और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है।आज के दिन वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज में जोर-शोर से अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव कार्तिक प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है।
जानें क्या है कथा:धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में इंद्र ने कुपित होकर जब मूसलाधार बारिश की तो श्री कृष्ण ने गोकुलवासियों व गायों की रक्षार्थ और इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत, छोटी अंगुली पर उठा लिया था। उनके सुदर्शन चक्र के प्रभाव से ब्रजवासियों पर जल की एक बूंद भी नहीं पड़ी, सभी गोप-गोपिकाएं उसकी...