अफ्रीकी देश कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो भारतीय बीएसएफ सैनिकों की मौत
Congo: 2 BSF personnel on UN peacekeeping duty in Congo killed during violent protest
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो भारतीय सैनिकों की मौत हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस घटना पर उन्होंने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इन हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1551973804393435137?t=7tYfkqMIYjAs_uEz0e6bjw&s=19
कांगों में इन दिनों हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां यह दोनों बीएसएफ के सैनिक शांति सेना का हिस्सा थे। प्रदर्शनकारियों ने शांति सैनिकों से एरिया छोड़कर जाने के लिए कहा था। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने गोमा में संयुक्त राष्ट्र के एक गोदाम पर हमला किया और लूट लिया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र...