Breaking news and live updates: मणिपुर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से आज भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के 50 से अधिक जवान इसकी चपेट में आए। अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं।
Breaking news and live updates
मणिपुर में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से आज भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के 50 से अधिक जवान इसकी चपेट में आए। अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं।
मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में बीते कल सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई।सूचना के अनुसार, मलबे के नीचे से सात लोग बचाए गए हैं जिनकी हालत स्थिर है वहीं 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। पुलिस के द्वारा बचाव कार्य जारी है।
दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली में एक अक्तूबर से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जारी आदेश के तहत ऐसे वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा। हल्के वाहन ही दिल...