उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने की बताई वजह
Uttarakhand Congress State Vice President Jot Singh Bisht resigns from party
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार और निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। चंपावत में इसी महीने 31 मई को होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि इस बार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान जोत सिंह बिष्ट ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात करने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जोत सिंह बिष्ट पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खास माने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की। बिष्ट ने लिखा कि मा. सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री हरीश रावत, श्री यशपाल आर्य जी, श्री करण महरा जी, श्री प्रीतम सिंह चौहान जी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी व...