Bihar: Scorpio trampled 4 women in Bhojpur during morning walk, all dead
बिहार के भोजपुर में मॉर्निग वॉक के लिए गई चार महिलाओं को स्कॉर्पियो चालक ने कुचला, मौके पर ही चारो महिलाओं की मौत
बिहार के आरा जिले के भोजपुर में आज सुबह-सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं को कुचलने के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ये चारो महिलाएं भोजपुर के ओझवलियां गांव की रहने वाली थी। रोजाना की तरह आज भी चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थी की तभी उसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं।फिल्हाल पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।
...