वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर में बदला दर्शन का समय, जानिए नए समय
Banke Bihari Temple Vrindavan Timing
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज यानी आज रविवार से प्रारंभ हो जायेगा। जिसके बाद अब न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित होगा, बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाएगी।
Banke Bihari Temple
दर्शन का समय:ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आज 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7:45 पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया जाएगा और 11:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण होंगे।सायंकाल 5:30 बजे मंदिर के पट एक बार फिर खुलेंगे। 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित...