पुतिन के परमाणु बम से हमले करने की धमकी पर अब रूस और अमेरिका के बीच बढ़ा टकराव
Russia: Putin puts nuclear deterrent on alert
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज पांचवां दिन है। युद्ध को रोकने के लिए अभी फिलहाल कोई रास्ता निकलता हुआ नहीं दिख रहा। हां रविवार शाम को मीडिया रिपोर्ट में खबर आई थी कि दोनों देश बेलारूस और यूक्रेन के बॉर्डर पर बातचीत के लिए तैयार हैं। फिलहाल आज भी रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला लगातार जारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति के मूड में नहीं है। यूक्रेन पर सबसे बड़े हमले के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाई अलर्ट पर रखा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले की दुनिया के कई देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी आलोचना कर रहे हैं। अमेरिका ने रूसी नाटो ने पुतिन के एलान पर कड़ा विरोध जताया है। नाटो का कहना है कि पुतिन का परमाणु बलों को अलर्ट करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। गै...