नालायक बेटे के अपराध ने पिता को एक झटके में ही अर्श से फर्श पर ला दिया, भाजपा के कद्दावर नेताओं में थे शुमार विनोद आर्य
Ankita Murder Case
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे विनोद आर्य को उनके बेटे ने ही जिंदगी भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। विनोद आर्य को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली भाजपा हाईकमान तक सम्मानित नेता के तौर पर जाना जाता था। लेकिन उनके बिगड़ैल और नालायक बेटे पुलकित आर्य ने ही पिता को शर्मसार करने के साथ फर्श पर ला दिया। पिता विनोद आर्य भाजपा के बड़े नेता थे। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि बेटे की वजह से पूरी जिंदगी भर की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। भारतीय जनता पार्टी में उनका रसूख था। अंकिता भंडारी हत्याकांड में विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य मुख्य आरोपी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उसके भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि हरिद्वार के निवासी वि...