अमरनाथ यात्रा पर निकले 15 यात्रियों की अचानक बादल फटने से मौत 60 से अधिक लापता
At least 15 dead, many injured after cloudburst in Amarnath
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 9 जुलाई। दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफ़ा के नजदीक उस समय अफरा तफरी मच गई जब शुक्रवार शाम को बादल फटने से आयी आकस्मिक बाढ़ से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस त्रासदी में लगभग 60 लोग लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरनाथ गुफा के पास और पंचतरणी में दो से तीन हजार लोगों के फंसे होने की सूचना है।
हादसे के बाद पहले तो अमरनाथ यात्रा फिलहाल दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया और फिलहाल राहत कार्य जारी है। यात्रा बीते तीन जून को ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी। भारतीय सेना और ITBP के जवान, राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। लोगों का मानना है कि लापता यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता था। पुलिस और राष्...