भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट
Bhagwant Mann is AAP's CM candidate for Punjab elections
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपने मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान आज कर दिया है।
बता दें की पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चुनाव 14 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन रविदास जयंती की वजह से चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 117 में से अब तक 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी थी लेकिन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस जारी था। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव के लिए जनता से 17 जनवरी शाम 5 बजे तक लोगों से राय मांगी थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी का दावा है कि पंजाब म...