सऊदी सरकार का बड़ा फैसला: अब महिलाओं को पुरुष साथी के बिना हज-उमरा करने की मिली अनुमति, लंबे समय से हो रही थी मांग
Saudi government's big decision: Now women are allowed to perform Haj-Umrah without a male partner, there was a demand for a long time
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अभी कुछ साल पहले तक खाड़ी देश सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर कड़े कानून लागू हुआ करते थे। लेकिन अब सऊदी में महिलाओं को लेकर सही फैसले उनके हक में किए जा रहे हैं। अब सऊदी सरकार महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया है। सरकार ने हज या उमरा करने वाली महिलाओं के लिए महरम की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब कोई भी महिला बिना महरम ( पुरुष साथी ) के हज या उमरा करने के लिए सऊदी अरब जा सकती है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने इसकी घोषणा की है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल लगभग 80 हजार भारतीय मुसलमान हज करने के लिए सऊदी अरब जाएंगे। इनमें 50% संख्या महिलाओं की है। 2019 में सबसे ज्यादा दो लाख भा...