अच्छी खबर: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच केरल में मानसून ने दी दस्तक, आठ दिन देर से पहुंचा, राज्य में शुरू झमाझम बारिश
Monsoon sets in over Kerala after 7-day delay (PC: Abhishek)
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक अच्छी खबर है कि मानसून ने आखिरकार दक्षिण भारत के राज्य केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून करीब 1 सप्ताह की देरी से आया है। केरल में इस समय झमाझम बारिश हो रही है। कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मानसून आ जाता है।
Monsoon sets in over Kerala after 7-day delay
आईएमडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून आज आठ जून को केरल पहुंच गया। मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों तथा समूचे ...