धनबाद में उड़ान के दौरान ग्लाइडर अनियंत्रित होकर घर से टकराया, पायलट और पैसेंजर गंभीर रूप से घायल
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
झारखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर धनबाद में एक जॉयराइड ग्लाइडर उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी आने के कारण अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर पर जा गिरा। ग्लाइडर के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद तेज विस्फोट होने से आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही आसपास लोग मौजूद नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि गुरुवार शाम को हवाई अड्डा से ग्लाइडर के उड़ान भरते ही उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आई और लगभग 500 मीटर की दूरी पर ग्लाइडर क्रेश हो गया। ग्लाइडर नीलेश कुमार नामक शख्स के घर पर जा गिरी जिससे ग्लाइडर चकनाचूर हो गया। ग्लाइडर के क्रैश होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने ग्लाइडर मे फंसे लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस स...