Athiya Shetty-KL Rahul wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर शेयर की विवाह की तस्वीरें
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए थे। फंक्शन में अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा और वरुण एरोन भी मौजूद रहे। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस पर आज शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई। अथिया शेट्टी अब पति पत्नी हैं और सुनील शेट्टी ससुर बन चुके हैं। सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर दोनों ने 7 फेरे लिए। सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी होने की जानकारी ...