इस बार भी बिहार बोर्ड ने पूरे देश में बनाया रिकॉर्ड, 12वीं का परीक्षा परिणाम किया जारी, तीनों संकायों में लड़कियों ने मारी बाजी
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
इस बार भी बिहार बोर्ड ने पूरे देश में लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बिहार बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर्स को दिए जाने वाले इनाम की भी घोषणा की गई है। टॉपर्स को एक लाख रुपये की इनाम राशि के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल बुक रीडर दिया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। बिहार में 10 लाख 91 हजार 948 छात्र पास हुए हैं। कुल 10 लाख 91 हजार 948 छात्र पास हुए हैं। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या ओर रजनीश, कला संकाय में मोहद्दिसा ने परीक्षा क...