Fri, September 22, 2023

DW Samachar logo

15 August, 77th Independence Day 2023: 77वां स्वतंत्रता दिवस:आजादी के जश्न में रंगा देश, लाल किले में मौजूद रहेंगे विशेष अतिथि, राष्ट्रीय पर्व को लेकर सरकारी इमारतों में की गई खास सजावट

15 August, 77th Independence Day 2023

15 August, 77th Independence Day 2023

15 August, 77th Independence Day 2023
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज पड़ोसी पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कल भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। पूरे देश भर में जश्न-ए-आजादी का माहौल शुरू हो गया है। स्कूलों, कॉलेजों के साथ सरकारी ऑफिसों में भी राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को लेकर सजावट और खास तैयारियां की जा रही हैं। ‌ राष्ट्रीय त्योहार से तात्पर्य ऐसे दिन या त्योहार से है जो कि पूरे देश का होता है ना कि किसी धर्म, संप्रदाय या फिर क्षेत्र का। इस आने वाले 15 अगस्त के दिन हमारे देश को ब्रिटिश दासता से आजाद हुए पूरे 76 साल हो जाएंगे। कल पूरा देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। पिछले साल ही हमने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया अब अपने 100 साल से सफर के लिए आगे बढ़ गए हैं। स्वतंत्रता दिवस आजादी का त्योहार हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह दिन में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हासिल उपलब्धियों के जश्न मनाने का मौका है। इस साल भी समूचा भारत आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी, जिसके बाद से भारत एक स्वतंत्र देश बना। पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर हमारा प्यारा तिरंगा फहराया। इसके बाद से स्वतंत्रता दिवस पर हर साल दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराते की परंपरा चल पड़ी। प्रधानमंत्री देश की प्रगति और लक्ष्यों को दर्शाते हुए लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं। बता दें कि 15 अगस्त की सुबह 7:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण लाल किले की प्राचीर पर होता है, यहीं से प्रधानमंत्री देश की जनता को संबोधित करते हैं, जबकि गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यपथ पर आयोजन होता है। यहां भव्य परेड भी निकलती है। यह दिन हर देशवासी के लिए गर्व करने का है जिसे देशभर में झंडा फहरा कर, लड्डू- जलेबियां बांटकर बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। लाल किले की प्राचीर के सामने जी-20 का फूलों से सजा लोगो लगा रहेगा। वहीं, हर राज्य के 75 जोड़े पारंपरिक वेशभूषा पहनकर लाल किले में मौजूद रहेंगे। इसी के साथ, विशेष अतिथि के तौर पर 622 वाइब्रेंट विलेज के सरपंच मौजूद रहेंगे। साथ में श्रम योगी भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे, वो श्रम योगी जिन्होंने सेंट्रल विस्टा बिल्डिंग बनाने में अपना योगदान दिया। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल टीचर, नर्स, मछुवारे, बॉर्डर रोड के श्रम योगी, घर जल योजना के श्रम योगी भी विशेष अथिति के तौर मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल, दुकानों और मॉल में की गई सजावट:

स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्वशासन, संप्रभुता और लोकतंत्र के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। यह भारतीय लोगों की अपनी नियति स्वयं निर्धारित करने और देश के भविष्य को आकार देने की स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन देशभर में जश्न मनाया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर फहराया जाता है। लोग इस होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड और ध्वजारोहण समारोहों में भाग लेते हैं। इसके बाद पीएम मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर कई मार्गों के बारे में जानकारी दी है, जो 15 अगस्त के मौके पर बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने लोगों से लाल किले के आसपास बंद किए गए मार्गों से बचने की सलाह दी है। स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए खास दिन है और यह हमारे देश की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है।

यह भी पढ़े: By-Election 2023: यूपी की घोसी और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा ने अपने प्रत्याशी किए घोषित, कांग्रेस ने भी किया एलान

आइए हम सभी इस दिन को खुशी और आशा के साथ मनाएं और भारत के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करें। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘आजादी का अमृत महोत्सव के साथ’ ‘नेशन फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट’ यानी ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ है। 15 अगस्त को लेकर भारत सरकार की तरफ से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वहीं दूसरी और 15 अगस्त को लेकर देश भर के बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। ‌दुकानों और मॉल पर तिरंगे और सजावट की गई है। वहीं इसके साथ इस दिन कई लोग छुट्टी और मौज मस्ती के मूड में भी रहते हैं। अधिकांश लोग राष्ट्रीय पर्व पर घूमते हैं और खरीदारी करते हैं। इस बार सिनेमा प्रेमियों के लिए हाल ही में रिलीज हुई तीन फिल्में रजनीकांत की जेलर, सनी देओल की गदर-2 और अक्षय कुमार की ओएमजी-2 भी रिलीज हो गई है। ‌ हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देशभर के सिनेमाघरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

ब्रिटिश हुकूमत से भारत को 15 अगस्त 1947 को मिली थी आजादी:

ब्रिटिश हुकूमत से भारत 30 जून 1947 को ही आजाद हो गया था। यानि कि 30 जून को भारत को अंग्रेजों ने सत्ता सौंप दी थी। लेकिन उसी समय नेहरू और जिन्ना के बीच भारत व पाकिस्तान के बंटवारे का मुद्दा शुरू हो गया। इस दौरान मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग कर दी। जिसके बाद सांप्रदायिक दंगे की संभावना बढ़ गई। जिसके बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को ही आजादी करने का फैसला लिया गया। भारत की आजादी को लेकर 4 जुलाई 1947 को माउण्टबेटन द्वारा ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में इंडियन इंडिपेंडेंस बिल पेश किया गया था। इस बिल को ब्रिटिश संसद द्वारा तुरंत मंजूरी दे दी गई और 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आजादी देने की घोषणा कर दी गई।

यह भी पढ़ेहिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का कहर, सोलन में बादल फटने और शिमला में भूस्खलन होने से मंदिर बह गया, 15 से अधिक लोगों की मौत, वीडियो

बता दें कि नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनो ही देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस दिन दोनो देश जापान की गुलामी से मुक्त हुए थे। 1945 में अमेरिकी और सोवियत सेना ने मिलकर कोरिया पर जापान के कब्जे को खत्म किया था। इसके बाद 1948 में कोरिया में नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में विभाजित हो गया था। वहीं 15 अगस्त, 1971 को बहरीन पर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन भी समाप्त हो गया। ऐसे भारत के स्वतंत्रता प्राप्त करने के दो दशक से भी अधिक समय के बाद इस दिन बहरीन ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। हालांकि, यह देश इस दिन अपना स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता। 15 अगस्त के बजाय, दिवंगत शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा के सिंहासन पर चढ़ने के उपलक्ष्य में इस देश में 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Relates News
Breaking news live updates

Breaking news and live update: ‘राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।

लेटेस्ट न्यूज़