Fri, September 22, 2023

DW Samachar logo

चुनाव आयोग ने छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का किया एलान

Bypolls to seven assembly seats in six states to be held on September 5
Bypolls to seven assembly seats in six states to be held on September 5
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को 6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड एक-एक सीट और त्रिपुरा में 2 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर वोट डाले जाएंगे। जिसके परिणाम 8 सितंबर को आएंगे।


बता दें कि झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी, त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक, पश्चिम बंगाल की धुपगुरी (एससी) विधानसभा सीट बिष्णु पांडे और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

Relates News
Breaking news live updates

Breaking news and live update: ‘राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।

लेटेस्ट न्यूज़