
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गिरिडीह (Giridih) में शनिवार देर शाम यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई। बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। जैसे ही बस गिरिडीह-डुमरी पथ पर पहुंची तो अनियंत्रित हुई बस पुल की रैलिंग की तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में चार लोगों की मरने की भी खबर है।
हालांकि अभी पुलिस प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुल से गुजर रहे अन्य लोगों ने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस दी। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गिरिडीह उपायुक्त को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।




झारखंड (Jharkhand) के स्वास्थ्य आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हादसे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘ झारखण्ड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।