Wed, October 4, 2023

DW Samachar logo

भाजपा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों का किया एलान, हाईकमान ने इन नेताओं को दी नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

BJP announced the names of the Central Office Bearers eyeing Lok Sabha Elections 2024
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में एक और बड़ा बदलाव किया है। जेपी नड्डा की टीम में 36 नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय टीम में 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बने हुए हैं। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। जेपी नड्डा ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके अंटोनी के पुत्र अनिल अंटोनी को भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। वह कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर काबिज है। वहीं मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय भी अपने राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बने हुए हैं। वहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को पार्टी के सह कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सुधीर गुप्ता की जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष पद दिया गया है। दूसरी ओर सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ की दिग्गज नेत्री सरोज पाण्डेय के पद में बदलाव करते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है। कैलाशविजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह को फिर से मौका मिला है। सभी को फिर से महामंत्री बनाया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को राष्ट्रीय टीम से हटाया गया। सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटा दिया गया है।

Relates News

लेटेस्ट न्यूज़