Wed, October 4, 2023

DW Samachar logo

दिल्ली में घटने लगा जलस्तर, लोगों को आज से मिलेगी राहत, बाढ़ और सड़कों पर जलभराव के बाद थम गई थी राजधानी

High intensity rains unlikely in the coming days in Delhi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पिछले 7 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ से दिल्ली पानी-पानी हो गई है। सड़कों पर हुए जलभराव के बाद राजधानी की रफ्तार थम गई थी। लेकिन आज से दिल्ली वालों को कुछ राहत मिलना शुरू हो जाएगी। यमुना का पानी कम हो रहा है। शनिवार को मौसम विभाग ने दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उफनती यमुना ने शुक्रवार को शांत होने के संकेत दिए, लेकिन इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी का तटबंध टूट जाने से आईटीओ जैसे दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया और बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट कैंपस के करीब पहुंच गया। इलाके में एक नाले के बैकफ्लो के कारण राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मारक में भी पानी घुस गया। यमुना की बाढ़ दिल्ली के लिए मुश्किल बनती जा रही है। हालांकि सेना की मदद से शुक्रवार रात यह तटबंध ठीक कर दिया गया है। वहीं पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज के पास भी यमुना का पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। दरअसल शनिवार सुबह जब सुबह 6 बजे दिल्ली में यमुना जलस्तर मापा गया तो जलस्तर 207.68 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर बह रही है।

शनिवार को राजघाट और किसान घाट इलो में जल स्तर कम हुआ है, हालांकि, अभी भी जलजमाव बना हुआ है। एनडीआरएफ ने 25 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्य किया है। राजधानी में एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात हैं। ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी चालू कर दिया गया है। इससे पीने के पानी की किल्लत कम होगी। दरअसल, तटबंध के टूटने से ड्रैनेज रेगुलेटर डैमेज हो गया था और नदी का पानी आईटीओ, रिंग रोड, राजघाट, इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन, आईपी डिपो, विकास मार्ग, सुप्रीम कोर्ट परिसर और लाल किले तक पहुंच गया था। पूर्वी और मध्य दिल्ली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक विकास मार्ग को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और यात्री घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 207.7 होने पर वजीराबाद और चंद्रावल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी चालू कर दिया जाएगा। राजधानी में 25 हजार से ज्यादा लोग बचाए गए हैं। 22 हजार से ज्यादा लोग टैंट और दूसरे शैल्टर में रह रहे हैं। एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक में आज बारिश होगी।

Relates News

लेटेस्ट न्यूज़