Bihar: 1 Killed, Over 30 Hospitalised As Poisonous Ammonia Gas Leaks In Hajipur

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार के हाजीपुर शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित राज फ्रेश दूध की फैक्ट्री में अमोनिया गैस का चैंबर फटने की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में फैक्ट्री के एक कर्मचारी दीनानाथ सिंह जो की पटना के मनेर के रहने वाले थें उनकी मौत हो गई। वहीं लगभग 40 से ज्यादा कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी होने लgen और उनमें से कई बेहोश होने लगें। जिसके बाद 15 एंबुलेंस को फैक्ट्री में भेजा। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनका इलाज जारी है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, शनिवार देर रात राज दूध फैक्ट्री के दूध पाश्चुराइजेशन यूनिट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक अमोनिया गैस का चैंबर फट गया। गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कई दमकल की गाडियां भी मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा 3 किमी के एरिया को खाली करवा दिया गया। फैक्ट्री के आसपास गैस की दुर्गंध फैल गई। इस कारण राज दूध प्लांट के बगल में स्थित फ्रीडम पाइम फैक्ट्री के पांच मजूदर भी इसकी चपेट में आ गए। पांचों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दमघोंटू माहौल में राहत-बचाव करना हुआ मुश्किल
बता दें कि फैक्ट्री मेंगैस रिसाव के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों का भी दमघोंटू माहौल में काम करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस टीम और दमकमकर्मियों ने किसी तरह फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया। टीम ने देर रात तक पानी की बौछार से गैस की रिसाव की तीव्रता पर काफी हद तक काबू पा लिया। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।