Wed, September 27, 2023

DW Samachar logo

बिहार में नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, जेडीयू के विधायक रत्नेश सदा बनेंगे मंत्री

Nitish Kumar To Expand Cabinet Today, Ratnesh Sada Likely To Be Inducted In Place Of Suman
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में आज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। कैबिनेट विस्तार को लेकर राजधानी पटना में हलचल तेज हो गई है। 13 जून को जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। जेडीयू नेता और सोनबरसा से विधायक रत्नेश सदा आज नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले सहरसा के सोनबरसा से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद फोन करके पटना बुलाया था। उन्हें मुख्यमंत्री ने फोन में ये भी कहा था कि पटना छोड़कर अभी कहीं नहीं जाएं। अब रत्नेश सदा के मंत्री बनने पर मुहर लग चुकी है।

Nitish Kumar To Expand Cabinet Today, Ratnesh Sada Likely To Be Inducted In Place Of Suman

जेडीयू विधायक रत्नेश सदा मुसहर समाज से आते हैं। जेडीयू के मुताबिक, वो जीतन राम मांझी से कहीं अधिक जनाधार वाले नेता हैं। रत्नेश सदा सहरसा के सोनबरसा से लगातार तीन बार के विधायक हैं। संस्‍कृत से उन्‍होंने आचार्य की डिग्री भी हासिल की है। रत्नेश सदा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र भी हैं। सरल स्वभाव वाले जुनूनी नेता माने जाते हैं। अभी सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 29 मंत्री हैं। नीतीश ने भाजपा छोड़कर 11 अगस्त 2022 को आरजेडी के साथ सरकार बनाई थी। लालू यादव के बेटे तेजस्वी डिप्टी सीएम बने थे। 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार हुआ था। 10 महीने बाद दूसरी बार कैबिनेट का विस्तार हो रहा है।

Relates News