Tue, October 3, 2023

DW Samachar logo

बिहार में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ ट्रायल रन, पटना से शुरू होकर इस रूट से गुजरेगी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज बिहार में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ने शुरू हो गई। हालांकि यह ट्रायल रन है। इसके बावजूद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए पटना रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा थी। रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के साथ सेल्फी भी लेते हुए दिखाई दिए। वंदे भारत पिछले महीने ही शुरू होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से रद कर दी गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस आज पहली बार पटना से रांची के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन ट्रायल रन के लिए सुबह 6:55 बजे पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 से चली। जो गया, बरकाकाना होते हुए दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, दिखने में बिल्कुट बुलेट ट्रेन जैसी। वंदे भारत ट्रेन महज 6 घंटे 5 मिनट में ही पटना से रांची की यात्रा तय करेगी।
वंदे भारत ट्रेन बिहार और झारखंड के लोगों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात होगी। जो महज 6 घंटे में ही रांची से पटना और पटना से रांची का सफर पूरा करा सकेगी। यह ट्रेन 6 दिन पहले ही चेन्नई से पटना पहुंची थी। जहां इसे राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में रखा गया था। जहां इसकी कमीशनिंग और एग्जामिनेशन किया गया इस ट्रेन के ट्रायल रन से पहले स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी गई। ट्रायल रन के बाद जल्द ही पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा। पटना से रांची के बीच दूरी ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरी कर लेगी. इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी। प्रत्येक कोच 4 अपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा। नियमित तौर पर पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का लोगों को इंतजार है। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत इसी महीने में होनी है। हालांकि, उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई। पटना-रांची के बीच इस नई ट्रेन की नियमित शुरुआत किस दिन होगी फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हुई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक/प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है। पटना और रांची के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। इसलिए रेल प्रशासन द्वारा यह अपील की जाती है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें साथ ही मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें।

Relates News