
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत के पड़ोसी नेपाल ने एक बार फिर विवादित में जारी किया है। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने ग्रेटर नेपाल का एक मैप जारी किया है। इस मैप में हिमाचल के पश्चिमी कांगड़ा से लेकर पश्चिम बंगाल में पूर्वी तीस्ता के क्षेत्र को ग्रेटर नेपाल का हिस्सा भी बताया गया है। मेयर ने भारत की नई संसद में लगे अखंड भारत के नक्शे के विरोध में ऐसा किया है। दरअसल मेयर शाह ने भारत की नई संसद में लगे अखंड भारत के नक्शे के विरोध में ऐसा काम किया है।


हालांकि मामले पर नेपाल सरकार ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं नेपाल की संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने गुरुवार को कहा- ‘ग्रेटर नेपाल’ के नक्शे को ऑफिशियली पब्लिश करना चाहिए। अगर भारत ने कल्चरल मैप पब्लिश किया है तो हमारे पास भी हक है कि हम ग्रेटर नेपाल का कल्चरल मैप पब्लिश करें। भारत को इस पर कोई भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हालांकि, नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने अखंड भारत के नक्शे पर भारत का साथ दिया है। उन्होंने संसद में कहा कि मैंने भारत यात्रा के दौरान इस नक्शे का मुद्दा उठाया था। तब भारत ने मुझे बताया कि ये सिर्फ एक सांस्कृतिक मैप है, जो इतिहास दिखा रहा है। इसे राजनीतिक तौर पर न देखा जाए।